Top
Begin typing your search above and press return to search.

श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान

अमृतसर, बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' के सिलसिले में अमृतसर पहुंचे, जहां दोनों कलाकारों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की।

श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान
X

अमृतसर, बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' के सिलसिले में अमृतसर पहुंचे, जहां दोनों कलाकारों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। बता दें कि सिख धर्म में सरबत के भले का मतलब सभी लोगों की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करना है।

इस दौरान आयुष्मान ने गोल्डन टेंपल से अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वह पहले भी दो बार गोल्डन टेंपल आ चुके हैं। यहां आकर उन्हें हर बार सुकून और अच्छा महसूस होता है। दोनों कलाकारों ने 'उड़ता तीर' की सफलता के लिए अरदास की।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' एक स्पाई कॉमेडी है। फिल्म में जासूसी, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी बिलाल अहमद नाम के एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक सीक्रेट मिशन के तहत भारत भेजा जाता है। बिलाल का मिशन उस समय मुश्किल हो जाता है, जब एक हादसे में उसकी याददाश्त चली जाती है। इसके बाद वह अपनी पहचान भूल जाता है और उसे लगने लगता है कि वह भारतीय है।

कहानी में कॉमेडी का असली तड़का इसी उलझन से शुरू होता है। एक तरफ बिलाल को अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में कुछ याद नहीं रहता, वहीं दूसरी तरफ वह खुद को भारत का रक्षक समझने लगता है। ट्रेलर में आयुष्मान खुराना को हाथ में तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए भी दिखाया गया है। एक पाकिस्तानी जासूस का इस तरह भारतीय होने पर गर्व करना कहानी को दिलचस्प बनाता है।

सारा अली खान भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार देश की सुरक्षा से जुड़े मिशन पर नजर आता है। वह जासूसों को पकड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन कहानी में बिलाल के साथ उनका रिश्ता भी एक नया मोड़ लेकर आता है। फिल्म में राम कपूर और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। दोनों कलाकार पाकिस्तानी अधिकारियों के किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा राहुल बोस, सुहेल नय्यर, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर, स्मिता तांबे और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी फिल्म का हिस्सा हैं।

'उड़ता तीर' से आकाश ए. कौशिक बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। इसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it