Top
Begin typing your search above and press return to search.

आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा संदेश भेजा गया था। अब इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें संदेश भेजने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बता रहा है।

आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी
X

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी देने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा संदेश भेजा गया था। अब इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें संदेश भेजने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बता रहा है। ऑडियो में वह आयुष्मान को बातचीत करने और मामले को सुलझाने के लिए कहता सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं, वह अभिनेता को टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना की याद दिलाते हुए जान से मारने की धमकी भी देता है।

सामने आए ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति कहता है कि उसने पहले भी फोन किया था लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद वह बातचीत करने और सेटलमेंट करने की बात कहता है। ऑडियो में शख्स की आवाज में धमकी साफ सुनाई देती है।

ऑडियो में कहा गया है, "अंशुमान साहब, मैं अनिल पंडित बोल रहा हूं, मैं लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई बोल रहा हूं, मैंने आपको फोन किया था लेकिन आपने फोन नहीं उठाया और फिर कॉल काट दी। कोई बात नहीं, आपको सिर्फ इतना संदेश देना है कि आप हमारे साथ बात कर लीजिए। अगर कोई सेटलमेंट करना है, तो वह कर लीजिए। अगर आप इसी तरह का एटीट्यूड दिखाना चाहते हैं, तो फिर टाइगर श्रॉफ के साथ जो घटना हुई है, वैसा ही कुछ आपके साथ भी हो सकता है। आपका चंडीगढ़ में कहां घर है, इसकी जानकारी भी हमें है। आप मुंबई में कहां रह रहे हैं, यह भी हमें पता है। आपकी बाइक का नंबर भी हमारे पास आ गया है।"

ऑडियो में आगे कहा गया, "देखिए, हमें सिर्फ एक बार आपसे बात करनी है। आप बात कर लीजिए, इसके बाद हम आपको ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। अगर आप बातचीत के लिए तैयार हैं, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमने आपको बात करने के लिए ही फोन किया था। इसलिए हमारा मैसेज सुनने के बाद हमें कॉल बैक कीजिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हम समझ जाएंगे कि आप दूसरा रास्ता अपनाना चाहते हैं और पुलिस के पास जाना चाहते हैं। आप पुलिस के पास जा सकते हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है। जिन्होंने आपको सिक्योरिटी दी है,वे भी आखिर कब तक आपकी सुरक्षा कर पाएंगे? आपको हमसे बचने के लिए हर रोज गुड लक चाहिए जबकि हमें आपको नुकसान पहुंचाने के लिए सिर्फ एक दिन का गुड लक चाहिए।"

ऑडियो के आखिर में कहा गया, "आपका, आपके परिवार के किसी सदस्य का या कोई भी जो हमारे हाथ लग गया, हम उसे उड़ा देंगे। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप हमसे बात कर लें और बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लें। हम आपके फोन का इंतजार करेंगे।"

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए बेंगलुरु से 30 वर्षीय वैभव चंद्र मिश्रा को गिरफ्तार किया है। वह आईटी इंजीनियर है और बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए आयुष्मान खुराना को धमकी भरे संदेश भेजे थे। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच की मदद से उसका पता लगाया और उसे बेंगलुरु से पकड़ा।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it