अर्जुन बिजलानी : पार्टी-इवेंट्स से क्यों रखते हैं दूरी, किया खुलासा
नई दिल्ली, 'नागिन' और 'इश्क में मरजावां' जैसे पॉपुलर शोज से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर अर्जुन बिजलानी लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए हर पार्टी, इवेंट या पार्टियों में नजर आना जरूरी नहीं है। इसके बजाय लोगों से मिलना-जुलना और रिश्ते बनाना जरूरी है। किसी कलाकार का काम ही आखिरकार उसकी पहचान बनाता है।

आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने कहा, ''मुझे लोगों से मिलना-जुलना पसंद है, लेकिन मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जिसे हर जगह मौजूद रहना जरूरी लगता है। मैं हर जगह दिखने से ज्यादा सच्चे कनेक्शन को महत्व देता हूं।''
अर्जुन ने आगे कहा, ''एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सोशल गैदरिंग और लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना काफी मायने रखता है। यहां काम के साथ-साथ लोगों से जुड़ाव भी कई चीजों में मदद करता है। मेरा मानना है कि लंबे समय में किसी कलाकार की पहचान सिर्फ उसके सोशल सर्कल या इवेंट्स में मौजूदगी से नहीं बनती। आखिर में, आपका काम ही आपकी पहचान बनता है।''
अपनी पर्सनैलिटी के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, ''मैं खुद को पूरी तरह इंट्रोवर्ट या एक्स्ट्रोवर्ट नहीं मानता। मेरे अंदर दोनों तरह की खूबियां हैं। मैं थोड़ा-थोड़ा दोनों हूं। जब मैं सहज महसूस करता हूं तो सोशल होता हूं, लेकिन मुझे खुद में रहना भी पसंद है। मुझे लगता है कि यह मुझे अपने किरदारों में अलग-अलग शेड्स लाने में मदद करता है।''
एक्टर्स की प्रोफेशनल लाइफ का एक बड़ा हिस्सा बन चुके सोशल मीडिया पर अर्जुन ने कहा, ''आपको बस सोशल मीडिया के साथ कदम मिलाकर चलना है, लेकिन इसे अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने देना है। जब मैं अपने परिवार के साथ होता हूं तो कोशिश करता हूं कि सोशल मीडिया से दूर हो जाऊं और उस पल को एन्जॉय करूं। सोशल मीडिया आज निश्चित तौर पर जरूरी है, लेकिन यह टैलेंट और अच्छे काम की जगह नहीं ले सकता।''
उन्होंने आगे कहा, ''मैं सोशल मीडिया पर अपने लिए कोई खास इमेज बनाने की कोशिश नहीं करता। मैं ऑनलाइन खुद को वैसा ही दिखाना पसंद करता हूं, जैसा मैं असल जिंदगी में हूं। इससे मुझे सोशल मीडिया पर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होता।''