Top
Begin typing your search above and press return to search.

अरहान खान : बीनी कैप वाली हेयरस्टाइल को 'गंजापन' बोलने वाले ट्रोलर्स को दिया जवाब

मुंबई, बालों को लेकर कमेंट करने वाले लोगों को मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जवाब दिया है। लोगों ने टोपी से ढके उनके हेयर स्टाइल को लेकर 'गंजापन' कहा था। मलाइका के बेटे सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां साधा करते रहते हैं। उन्होंने लोगों की ओर से किए गए कमेंट को बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में लिया।

अरहान खान : बीनी कैप वाली हेयरस्टाइल को गंजापन बोलने वाले ट्रोलर्स को दिया जवाब
X

मुंबई, बालों को लेकर कमेंट करने वाले लोगों को मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जवाब दिया है। लोगों ने टोपी से ढके उनके हेयर स्टाइल को लेकर 'गंजापन' कहा था। मलाइका के बेटे सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी की झलकियां साधा करते रहते हैं। उन्होंने लोगों की ओर से किए गए कमेंट को बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में लिया।

ट्रोलिंग का जवाब देते हुए अरहान ने कहा, "कोई बात नहीं, मेरे बाली वाली तस्वीरें एन्जॉय करें।" आलोचनाओं में उलझने के बजाय अरहान ने माहौल को हल्का रखा और लोगों का ध्यान बाली की अपनी तस्वीरों की ओर खींचा। अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने ट्रोलिंग को नजरअंदाज करते हुए बस इतना लिखा, "अरहान खान की बीनी (टोपी) वाली हेयरस्टाइल को लोगों ने गंजापन समझ लिया लेकिन कोई बात नहीं, मेरी बाली की तस्वीरें एन्जॉय करें।"

इन तस्वीरों में अरहान अपने दोस्तों के साथ पोज देते और बाली में अपनी छुट्टियों का मजा लेते हुए दिख रहे हैं। पहली तस्वीर में उन्होंने बीनी पहनी हुई है, जबकि दूसरी तस्वीर में वह पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। एक कैंडिड पल में, अरहान अपनी मां मलाइका अरोड़ा के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान उस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए, जब इंटरनेट यूजर्स ने उनकी बीनी वाली हेयरस्टाइल को गंजेपन का संकेत समझ लिया। अरहान खान की हालिया तस्वीरों ने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी; कई लोगों ने उनके बालों पर ध्यान दिया और बालों के झड़ने की अटकलें लगाने लगे। ये कमेंट्स जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए, और कुछ लोगों ने मजाक में बालों के झड़ने को "जेन जी की समस्या" तक कह दिया।

2002 में जन्मे अरहान ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहे हैं और उन्होंने फिल्ममेकिंग, खासकर कैमरे के पीछे काम करने में दिलचस्पी दिखाई है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में हुई थी। उन्होंने 2016 में अलग होने की घोषणा की, और 2017 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था। अलग होने के बाद भी, दोनों मिल-जुलकर अरहान की परवरिश कर रहे हैं।

अरहान अपनी सौतेली मां, मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान के साथ भी अच्छे रिश्ते रखते हैं, जिन्होंने दिसंबर 2023 में अरबाज से शादी की थी। परिवार को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जैसे डिनर, आउटिंग और क्रिकेट मैचों के दौरान; अरहान और शुरा अक्सर दोस्ताना और कैंडिड पलों को शेयर करते हुए नजर आते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it