Top
Begin typing your search above and press return to search.

'अप्पा कुट्टी' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज

मुंबई, गायक और अभिनेता विजय एंटनी की आगामी बहुप्रतीक्षित इमोशनल-एक्शन ड्रामा फिल्म 'अप्पा कुट्टी' को रिलीज के लिए यू/ए सर्टिफिकेट के साथ क्लियर कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

अप्पा कुट्टी को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, इस दिन होगी रिलीज
X

मुंबई, गायक और अभिनेता विजय एंटनी की आगामी बहुप्रतीक्षित इमोशनल-एक्शन ड्रामा फिल्म 'अप्पा कुट्टी' को रिलीज के लिए यू/ए सर्टिफिकेट के साथ क्लियर कर दिया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी।

अभिनेता विजय एंटनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, उससे साफ हो गया कि फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सेंसर बोर्ड को उनके जिम्मेदारी भरे काम के लिए धन्यवाद। रिटन एंड डायरेक्टेड बाय।"

फिल्म की कहानी को मु. मारन ने लिखा और निर्देशित किया है, जो अपनी भावनात्मक और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में विजय एंटनी के अलावा प्रीति असरानी, लिथन्या, बागवती पेरुमल (बक्स), हरिप्रिया इसाई, अरुवी मधन, चित्रा लक्ष्मणन, श्रीजा रवि, वेट्टई मुथुकुमार, जेनसन दिवाकर, मुरुगानंथम, मुन्नार रमेश, लिस्सी एंटनी, कुमार नटराजन, विजयन, प्रवीणा, हरिता और हरिप्रिया जैसे मजबूत कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे।

पहले यह फिल्म दिवाली के मौके पर 6 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन हालिया अपडेट के अनुसार यह फिल्म अब 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए खतरनाक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से लड़ता है।

विजय एंटनी इस फिल्म में एक ऐसे रोल में नजर आएंगे, जिसमें इमोशनल डेप्थ और एक्शन दोनों की झलक मिलेगी। फिल्म की टेक्निकल टीम भी काफी मजबूत है। फिल्म का म्यूजिक खुद विजय एंटनी ने दिया है और उन्होंने ही फिल्म की एडिटिंग की जिम्मेदारी भी संभाली है।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी राजीव राजेंद्रन ने की है, जबकि प्रोडक्शन डिजाइन ए. राजा का है। फिल्म के कॉस्ट्यूम जी. अनुषा मीनाक्षी ने डिजाइन किए हैं और स्टंट्स राजशेखर ने किए हैं। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it