Top
Begin typing your search above and press return to search.

अनुष्का सेन बनीं भारत की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

मुंबई, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन को 2026 न्यूपोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस खास सम्मान को लेकर अनुष्का ने खुशी जाहिर की है।

अनुष्का सेन बनीं भारत की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर
X

मुंबई, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का सेन को 2026 न्यूपोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस खास सम्मान को लेकर अनुष्का ने खुशी जाहिर की है।

उन्होंने कहा कि भारत की कहानियों में इतनी ताकत है कि उन्हें दुनिया भर में सुना जाना चाहिए। यह सम्मान सिर्फ एक टाइटल नहीं बल्कि भारतीय टैलेंट और कहानियों को इंटरनेशनल ऑडियंस तक पहुंचाने का मौका है।

इस उपलब्धि के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा, ''न्यूपोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली ग्लोबल एंबेसडर बनना मेरे लिए ऐसा पल है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मेरे लिए यह सिर्फ एक टाइटल से कहीं ज्यादा है। यह उन कहानियों के बारे में है, जिन्हें हम अपने साथ लेकर चलते हैं, उन सीमाओं के बारे में है जिन्हें हम पार करते हैं और उन रास्तों के बारे में है जिन्हें हम अपने बाद आने वालों के लिए खोलते हैं।''

अनुष्का ने कहा, "भारत में जबरदस्त टैलेंट है और यहां की कहानियां दुनियाभर में सुने जाने के लायक हैं। मैं चाहती हूं कि हर युवा भारतीय यह समझे कि अपने देश को गर्व महसूस कराने के लिए उसे किसी खास ढांचे में फिट होने की जरूरत नहीं है। आप कहां से आते हैं, यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। आपके सपने कभी भी आपके हालात की वजह से सीमित नहीं होने चाहिए।"

अनुष्का लगातार इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट की दुनिया में नए मौके तलाश रही हैं। ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि उनका सफर दूसरे युवाओं को भी अपने सपनों पर भरोसा करने और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, ''मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे यह अनुभव मिल रहा है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा युवा भारतीयों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिले। अगर मेरे सफर से किसी एक इंसान को भी खुद पर भरोसा करने और अपने सपनों की तरफ पहला कदम बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है, तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखेगा।''

एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए असली कामयाबी भारतीय कलाकारों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बनाते देखना है। उन्होंने कहा, ''मेरे लिए असली उपलब्धि भारतीय टैलेंट को ग्लोबल स्टेज पर अपनी जगह बनाते देखना है। मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है और मैं चाहती हूं कि यह मौका सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि मुझसे बड़ी किसी चीज के लिए भी मायने रखे।''

बता दें कि अनुष्का सेन कोरियन फिल्म प्रोजेक्ट 'जेजू ओले' में डेब्यू करने वाली पहली भारतीय बनी थीं। अब न्यूपोर्ट बीच फिल्म फेस्टिवल में भारत की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर उनकी नियुक्ति ने उनके इंटरनेशनल सफर में एक और उपलब्धि जोड़ दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it