Top
Begin typing your search above and press return to search.

'अनुपमा' फेम पारस कलनावत की टीवी पर वापसी

मुंबई, टेलीविजन अभिनेता पारस कलनावत जल्द ही समीक्षा जयसवाल और अनुष्का मर्चंडे के साथ शो 'अप्सरा' के जरिए टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

अनुपमा फेम पारस कलनावत की टीवी पर वापसी
X

मुंबई, टेलीविजन अभिनेता पारस कलनावत जल्द ही समीक्षा जयसवाल और अनुष्का मर्चंडे के साथ शो 'अप्सरा' के जरिए टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्होंने वेब स्पेस में काम करने के लिए टीवी से ब्रेक लिया था लेकिन इस दौरान उन्हें टीवी की कमी महसूस हुई।

अभिनेता पारस कलनावत ने कहा, "लगभग तीन-चार साल बाद स्टार प्लस पर लौटकर ऐसा लग रहा है, जैसे घर वापसी हुई हो। 'अनुपमा' ने मुझे बड़ा ब्रेक दिया था और मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था, इसलिए यह चैनल हमेशा मेरे लिए खास रहेगा। मैंने वेब स्पेस में आने के लिए टेलीविजन से ब्रेक लिया था लेकिन बीच में मुझे महसूस हुआ कि मुझे टीवी शोज की कितनी याद आती है। टेलीविजन मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है और उसी दौरान मुझे 'अप्सरा' के लिए कॉल आया।"

अभिनेता ने बताया कि दर्शकों को इस शो में उनका नया लुक देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, "इस शो में मेरे लुक की बात करें, तो पहली बार मैं स्क्रीन पर थोड़ा रफ-टफ दिखने की कोशिश कर रहा हूं। पिछले डेढ़ साल में, मैंने लगभग 15-18 किलो वजन कम किया है और मस्कुलर बॉडी बनाने पर काम किया है। 'अप्सरा' में पहली बार दर्शक मुझे इस लुक में देखेंगे और मैं इसके लिए उत्साहित हूं।"

पारस के लिए यह शो 'अनुपमा' के करीब चार साल बाद स्टार प्लस पर वापसी भी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए पारस ने कहा, "मैं बहुत समय से मुक्ता मैम के साथ काम करना चाहता था, इसलिए खुश हूं कि आखिरकार ऐसा हो रहा है। समीक्षा और अनुष्का के साथ काम करने का अनुभव भी बहुत अच्छा रहा है।"

मुक्ता धोंड द्वारा निर्मित यह शो समुद्र मंथन से प्रेरित है। कहानी में अमृत को बुरी शक्तियों से बचाने की जिम्मेदारी और अपनों की रक्षा करने की भावना के बीच का टकराव दिखाया गया है। 'अप्सरा' 21 अक्टूबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it