न्यूयॉर्क में अनुपम खेर को मिला 'सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन'
मुंबई, अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने हिंदी नाटक कॉमेडी-ड्रामा शो 'जाने पहचाने अनजाने' के मंचन के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं।

मुंबई, अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपने हिंदी नाटक कॉमेडी-ड्रामा शो 'जाने पहचाने अनजाने' के मंचन के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। हाल ही में उनका यह शो न्यूयॉर्क में हुआ, जहां दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन देकर सम्मानित किया। अभिनेता ने यह भी बताया कि 'टाउन ऑफ नॉर्थ हेम्पस्टेड' की ओर से उन्हें 'सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन, अचीवमेंट एंड एप्रिसिएशन' सम्मान मिला।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क शो की कुछ झलकियां भी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने इस अचीवमेंट के बारे में बताया। अनुपम खेर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि न्यूयॉर्क ने उन्हें घर ले जाने के लिए यादें दीं। अभिनेता ने लिखा, "धन्यवाद न्यूयॉर्क।"
उन्होंने आगे लिखा, "'जाने पहचाने अनजाने' की एक यादगार शाम के लिए आपका शुक्रिया। आप इतनी बड़ी संख्या में आए, आपने हमें ढेर सारी तालियां और प्यार दिया। हमारी कर्टेन कॉल की ये झलकियां उस खुशी को थोड़ा सा दर्शाती हैं, जो हमें मंच पर महसूस हुई। न्यूयॉर्क हमेशा से मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। मेरे लिए यह शो बहुत अहम था और आपकी गर्मजोशी ने इसे और भी खास बना दिया।"
अभिनेता का कहना है कि शो खत्म होने के बाद आखिरी में दर्शकों से मिले प्यार ने उन्हें काफी भावुक कर दिया था। अभिनेता ने लिखा, "आखिरी बार झुककर सलाम करते समय दर्शकों से जो प्यार वापस मिलता है, वह बहुत भावुक कर देता है।"
अभिनेता ने बताया कि 'टाउन ऑफ नॉर्थ हेम्पस्टेड' की तरफ से उन्हें वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन, अचीवमेंट एंड एप्रिसिएशन' अवॉर्ड मिला। उन्होंने लिखा, "मुझे 'टाउन ऑफ नॉर्थ हेम्पस्टेड' से भारतीय और वैश्विक सिनेमा में योगदान के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन, अचीवमेंट एंड एप्रिसिएशन' प्राप्त करके बहुत सम्मान महसूस हो रहा है। इस सर्टिफिकेट पर लिखे गए शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।"
सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने सभी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "इस सम्मान के लिए सुपरवाइज़र जेनिफर डेसेना, टाउन क्लर्क रागिनी श्रीवास्तव, काउंसिल सदस्य रॉबर्ट जे. ट्रोयानो जूनियर, एडवर्ड स्कॉट, डेनिस जे. वॉल्श, क्रिस्टीन लियू, यारोन लेवी और मैरियान डालीमोंटे और रिसीवर ऑफ टैक्सेस मैरी जो कॉलिन्स का दिल से धन्यवाद। इस शाम को संभव बनाने वाले आयोजक प्रिया और मेहबूब तथा सभी को धन्यवाद। हम आपके साथ एक कहानी साझा करने आए थे और आपने हमें घर ले जाने के लिए यादें दीं। बहुत सारा प्यार और आभार। जय हिंद।"


