Top
Begin typing your search above and press return to search.

'जेलर 2' की रिलीज से पहले अनिरुद्ध का खास नोट

मुंबई, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

जेलर 2 की रिलीज से पहले अनिरुद्ध का खास नोट
X

मुंबई, साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर-2' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने अभिनेता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि 76 साल की उम्र में भी रजनीकांत जादू बिखेर रहे हैं और इतिहास लिख रहे हैं।

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुपरस्टार रजनीकांत के लिए नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "रजनीकांत सर ने पीढ़ियों से हमें खुशी, हंसी, रोमांच और जीवन भर की यादें दी हैं। 76 साल की उम्र में और पिछले 51 सालों से, वह अभी भी जादू बिखेर रहे हैं और इतिहास लिख रहे हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "कल, एक बार फिर 172वीं बार, लाइटें धीमी, स्क्रीन रोशन होगी और उम्मीद है कि आप सभी की दुआओं के साथ, दुनिया उस शख्स के लिए प्यार देखेगी जो हर भारतीय के दिल में बसता है। एक सूरज। एक चांद और जेलर। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 कल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।"

'जेलर 2', साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपराधी नेटवर्क और अपने परिवार को मिल रही धमकियों से जुड़े एक नए खतरनाक संघर्ष में उलझ जाता है।

फिल्म का निर्देशन और लेखन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। इसमें रजनीकांत के अलावा, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, मोहनलाल, शिवराजकुमार, एस.जे. सूर्या, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, सूरज वेंजारामूडु और विजय सेतुपति जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।

सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए पास कर दिया है, जिससे फैंस और फिल्म प्रेमियों में उम्मीदें बढ़ गई हैं। सन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म 'जेलर-2' 15 अक्टूबर को हिंदी सहित अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अब देखना होगा कि रजनीकांत की 172वीं फिल्म को दर्शकों की ओर से कैसी प्रतिक्रिया मिलेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it