Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने जताई मां बनने की इच्छा

मुंबई, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने जताई मां बनने की इच्छा
X

मुंबई, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों 'बिग बॉस-20' में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान अभिनेत्री ने मां बनने की इच्छा पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जिंदगी के इस पड़ाव मां बनना ही एक ऐसी चीज है, जिसे वह सबसे ऊपर देखती हैं।

आम्रपाली ने अपनी साथी-कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे लोगों की देखभाल करने की उनकी आदत अब उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गई है। लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली कहती हैं, "लोग सोचते हैं कि शो में मैं जैसे रहती हूं और लोगों के साथ व्यवहार करती हूं, वो मेरे गेम का हिस्सा है लेकिन नहीं यार यह मेरे व्यक्तित्व का हिस्सा है, बल्कि इस समय मुझे सिर्फ मां बनना दिख रहा है और कुछ नहीं।"

अभिनेत्री का कहना है कि लोगों के प्रति उनकी केयर करने वाला नेचर उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि वह घर के अन्य सदस्यों जैसे 'यंग डीएससी', 'स्काउट ओपी' और खुद लव गिल के प्रति भी एक मां की तरह सुरक्षात्मक महसूस करती हैं, क्योंकि वे उन्हें अपने बच्चों की तरह देखती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं दिखावा नहीं कर सकती हूं कि मुझे लोगों की परवाह है। फिर, चाहे वह स्काउट, यंग और तुम कोई भी मेरे साथ होगा मैं उसका ख्याल रखूंगी। ये मेरा असली नेचर बन गया है और मुझे लगता है कि ये मेरी उम्र की वजह से है। मैं सच में अब उम्र के उस पड़ाव पर आ गई हूं, जहां मुझे बच्चे को पालना है।"

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब आम्रपाली ने मां बनने की इच्छा जाहिर की हो, इससे पहले भी शो 'भोजपुरी बवाल' में वह इस बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने घरवालों के सामने कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता शादी नहीं बल्कि मां बनना है और वह बिना शादी किए या बेटी गोद लेकर मां बनने का सपना देख रही हैं। इस बड़े फैसले को लेकर पहले उनके माता-पिता और निरहुआ (दिनेश लाल यादव) जैसे करीबी लोग हैरान और चिंतित थे लेकिन बाद में परिवार ने उनके इस फैसले का समर्थन किया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it