Top
Begin typing your search above and press return to search.

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है

मुंबई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ब्लॉग पर अपनी मन की बातें करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि उनके ब्लॉग पोस्ट को किस तरह से दर्शकों के सामने दिखाया जाता है और समझा जाता है।

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है
X

मुंबई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ब्लॉग पर अपनी मन की बातें करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि उनके ब्लॉग पोस्ट को किस तरह से दर्शकों के सामने दिखाया जाता है और समझा जाता है।

मेगास्टार ने अपने ब्लॉग में लिखा, "और काम जारी है, इस त्योहार की रौनक के बीच अपनों के घर जाने का न्योता जब वे 'गणपति' को घर लाते हैं। आशीर्वाद लेने के लिए और ब्लॉग पर लिखी बातों के अजीब-ओ-गरीब मतलब निकाले जाने की विसंगतियां, जो हंसी से भी परे हैं।"

त्योहारों के जश्न के बीच गणपति का स्वागत करने वाले घरों में जाते हुए, अमिताभ बच्चन ने खबरों में 'सबसे पहले' बनने की होड़ पर बात की। उन्होंने कहा कि ध्याव पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को नरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने आगे लिखा, "लोगों के बीच सबसे पहले आने की बेचैनी, ताकि उन्हें ध्यान और पैसा मिल सके, भले ही इसके लिए बात का गलता मतसब निकालना पडे या खबर देने वालों को ही भाष की सही समझ न हो। यही आज के दिन हंसी का बात है।"

उन्होंने आगे लिखा, "इसे सच दिखाने के लिए फालतू और गलत बातें जोड़ देना, ताकि वह असली लगे, यह उस पल की कीमत पर किया गया बिजनेस है जो कभी हुआ ही नहीं था।"

आखिर में उन्होंने लिखा, "खरीदा हुआ कंटेंट है, तो उसे अपनी लागत वसूल तो करनी ही है, यह बिजनेस है और सच्चाई भाड़ में जाए। आह मैं इंतजार कर रहा हूं कि मेरे इस ब्लॉग की बात को तोड़-मरोड़ कर क्या बनाया जाएगा और अब मैं आराम करता हूं।"

मेगास्टार ने गणेश चतुर्थी के मौके पर शांति, खुशहाली और संपन्नता की भी कामना की। उन्होंने लिखा, "गणपति का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। शांति, समृद्धि और खुशी के लिए।”

गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इस त्योहार की शुरुआत गणेश की मूर्तियों की स्थापना से होती है, जो घरों में अकेले और बड़े पंडालों में सबके सामने होती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it