Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन

मुंबई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान संगीत और ऑटिज्म के बीच संभावित संबंध पर अपनी राय रखी।

अमिताभ बच्चन ने बताया संगीत और ऑटिज्म के बीच खास कनेक्शन
X

मुंबई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में एक कंटेस्टेंट से बातचीत के दौरान संगीत और ऑटिज्म के बीच संभावित संबंध पर अपनी राय रखी। शो में कंटेस्टेंट ऋषभ से बात करते हुए अमिताभ ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुना था, जिसमें ऑटिज्म से जूझ रहे एक छोटे बच्चे ने पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बजाकर सबको हैरान कर दिया था।

शो में बातचीत के दौरान अमिताभ ने कहा, ''पता नहीं क्यों, मुझे ऐसा लगता है कि ऑटिज्म से जूझ रहे लोगों को संगीत से खास लगाव होता है। जब उनकी स्थिति में सुधार होता है या वे अपने मन की बात जाहिर कर पाते हैं, तो संगीत से उनका जुड़ाव देखने को मिलता है।''

अमिताभ बच्चन ने एक छोटे बच्चे का किस्सा सुनाया और कहा, ''मैंने कहीं एक परिवार के बारे में सुना था, जिसमें एक बच्चा ऑटिज्म से जूझ रहा था। वह बच्चा न तो ठीक से बोल पाता था और न ही अपनी बात दूसरों तक पहुंचा पाता था। उसकी स्थिति को लेकर माता-पिता भी काफी चिंतित रहते थे। बच्चे को कहीं साथ लेकर जाना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता था।''

अमिताभ ने कहा, ''उस परिवार का घर दो मंजिला था। परिवार के लोग ऊपर की मंजिल पर रहते थे और नीचे एक पियानो रखा हुआ था। एक रात काफी देर से माता-पिता को नीचे से पियानो बजने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने ध्यान से सुना, तो पियानो पर मशहूर संगीतकार चोपिन और बीथोवेन की धुनें बज रही थीं। आवाज सुनकर परिवार के लोगों को हैरानी हुई कि इतनी रात गए पियानो कौन बजा रहा है।''

उन्होंने आगे बताया, ''जब परिवार के सभी सदस्य नीचे पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनका चार-पांच साल का बच्चा पियानो बजा रहा था। बच्चा पियानो पर मशहूर संगीतकारों की धुनें बिल्कुल सही तरीके से बजा रहा था। यह देखकर उनके माता-पिता भी हैरान रह गए।''

इस किस्से का जिक्र करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ''मुझे लगता है कि कहीं न कहीं ऑटिज्म और संगीत के बीच भी एक संबंध है। मैं उम्मीद करता हूं कि आप देश के लिए और अपने लिए अपने काम से लोगों को प्रभावित करेंगे। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।''


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it