Top
Begin typing your search above and press return to search.

एटली के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने दी खास बधाई, आपके साथ और जादू बिखेरने को उत्सुक हूं

मुंबई, साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एटली कुमार (अरुण कुमार) सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने उन्हें खास शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उनके साथ और भी जादू बिखेरने के लिए काफी उत्सुक हैं।

एटली के बर्थडे पर अल्लू अर्जुन ने दी खास बधाई, आपके साथ और जादू बिखेरने को उत्सुक हूं
X

मुंबई, साउथ सिनेमा के जाने-माने निर्देशक एटली कुमार (अरुण कुमार) सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता अल्लू अर्जुन ने उन्हें खास शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह उनके साथ और भी जादू बिखेरने के लिए काफी उत्सुक हैं।

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एटली के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट करते हुए फिल्ममेकर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की।

उन्होंने बताया कि उन्हें एटली जैसे विजन और काबिलियत वाले निर्देशक के साथ काम करने पर बेहद गर्व की बात है।

अभिनेता ने एटली के काम पर गर्व जताते हुए लिखा, "मेरे निर्देशक एटली गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके विजन और आपकी तरह काबिलियत वाले निर्देशक के साथ काम करके बेहद गर्व महसूस हो रहा है। आगे और भी जादू बिखेरने के लिए उत्सुक हूं।"

इस बर्थडे विश के साथ ही उनकी आगामी फिल्म 'राका' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। दिलचस्प बात यह है कि अल्लू अर्जुन और एटली की यह पहली फिल्म है। इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और जबरदस्त हाई-वोल्टेज एक्शन करती दिखेंगी। इसके अलावा, फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर, रम्या कृष्णन और योगी बाबू जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

'राका' का पहले अस्थायी नाम 'एए22' रखा गया था। हाल ही में इस फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया है। चर्चा है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में चार अलग-अलग किरदारों (दादा, पिता और दो बेटे) में नजर आ सकते हैं। वह फर्स्ट लुक में काफी इंटेंस, बढ़ी हुई दाढ़ी-मूंछ और डरावने लुक में नजर आए थे।

यह फिल्म टाइम ट्रेवल, पैरेलल यूनिवर्स और पुनर्जन्म के कॉन्सेप्ट पर आधारित एक साइंस-फिक्शन ड्रामा है। यह कहानी एक ऐसे दिव्य योद्धा की है, जो ब्रह्मांड का संतुलन बनाए रखने के लिए बुरी ताकतों से लड़ता है। यह फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it