Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने दी बधाई

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अमित शाह की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अक्षय ने अपने मैसेज में कहा कि अमित शाह ने हमेशा देश को सबसे पहले रखा है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान महादेव से उनके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

अमित शाह के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने दी बधाई
X

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में बधाई दी। अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अमित शाह की तारीफ की और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अक्षय ने अपने मैसेज में कहा कि अमित शाह ने हमेशा देश को सबसे पहले रखा है। इसके साथ ही उन्होंने भगवान महादेव से उनके ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

अक्षय कुमार ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ''जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं अमित शाह जी। आपने हमेशा देश को सबसे आगे रखा है। महादेव का आशीर्वाद आप पर बना रहे… आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और संकल्प हमेशा सच्चा रहे। जय महाकाल।''

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को 62 साल के हो गए। इस मौके पर सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई देने का सिलसिला जारी है।

अक्षय कुमार की बात करें, तो उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 1992 में आई फिल्म 'खिलाड़ी' से मिली। इसके बाद उन्होंने एक्शन फिल्मों में अपनी अलग जगह बनाई और खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर हो गए। अक्षय ने अपने करियर में एक्शन के साथ कॉमेडी, रोमांस और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में भी काम किया है।

'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भूल भुलैया', 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने पसंद किया। उन्होंने 'बेबी', 'एयरलिफ्ट', 'रुस्तम', 'केसरी' और 'मिशन मंगल' जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। वहीं, 'पैडमैन' और 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया। अक्षय को साल 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, फिल्म 'रुस्तम' के लिए उन्हें साल 2017 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it