Top
Begin typing your search above and press return to search.

वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी

मुंबई, अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस लौटी हैं।

वियतनाम में बाइक ट्रिप करती नजर आईं एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी
X

मुंबई, अभिनेत्री मीनाक्षी चौधरी हाल ही में अपनी वियतनाम ट्रिप करके वापस लौटी हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस ट्रिप का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने वियतनाम की अपनी छुट्टियों के दौरान बाइक ट्रिप की थी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने लिखा, "यह ट्रिप मैंने ऐसे समय पर की, जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। बाइक पर सवार होकर प्रकृति की गोद में जाना मेरे सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक था। रास्ते में कुछ शानदार लोगों से मिली और मुझे लगता है कि इस दौरान मैंने खुद को दोबारा पा लिया। मैंने हा गियांग लूप किया, जो तीन दिन की बाइक ट्रिप थी। यहां सबसे खूबसूरत नजारे देखने को मिले।"

अभिनेत्री की बात करें, तो वह जल्द ही अभिनेता नागा चैतन्य के साथ फिल्म 'वृषकर्म' में नजर आएंगी। हालांकि, पहले फिल्म के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। इसे अस्थायी तौर पर 'एनसी24' कहा जा रहा था, बाद में इसका नाम 'वृषकर्म' रखा गया।

मीनाक्षी चौधरी इस फिल्म में 'दक्ष' नाम की एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभा रही हैं, जो पीएचडी कर रही है और अपने प्रोफेसर की किसी बड़ी खोज में मदद करती है। फिल्म में नागा चैतन्य और मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि 'लापता लेडीज' फेम स्पर्श श्रीवास्तव इसमें खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा जयराम और सत्या भी अहम किरदारों में हैं।

निर्माण बीवीएसएन प्रसाद के श्री वेंकटेश्वर सिने चित्रा बैनर तथा सुकुमार राइटिंग्स द्वारा किया गया है। कार्तिक दंडु द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म की कहानी निर्देशक सुकुमार ने लिखी, सिनेमैटोग्राफी नील डी कुन्हा ने की है और संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है।

फिल्म का संपादन नेशनल अवॉर्ड विजेता एडिटर नवीन नूली कर रहे हैं, जबकि आर्ट डायरेक्शन श्री नागेंद्र तंगाला का है, जिन्होंने 'थंडेल' का भी आर्ट डायरेक्शन संभाला था। यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it