Top
Begin typing your search above and press return to search.

एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत

मुंबई, टेलीविजन अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं।

एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत
X

मुंबई, टेलीविजन अभिनेत्री ऐश्वर्या सखूजा टाइप 1 डायबिटीज से पीड़ित हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने इस बीमारी के बारे में समझाते हुए बताया कि इससे निकलना थोड़ा मुश्किल है लेकिन किसी खास व्यक्ति का साथ मिल जाए, तो सफर आसान हो जाता है।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर पति के साथ वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "टाइप 1 डायबिटीज खुद में एक रिश्ते जैसा है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जो आपका ध्यान, एनर्जी, धैर्य और कई बार आपकी पूरी मानसिक सहन शक्ति छीन लेता है और इसे कोई दूसरा इंसान नहीं संभाल सकता है लेकिन अगर सही इंसान का साथ मिल जाए, तो यह सफर आसान लगने लगता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "अगर आपके साथ कोई ऐसा व्यक्ति हो, जो समझे कि ब्लड शुगर का नंबर आपकी मेहनत का पैमाना नहीं है कि लोग शुगर कितना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में कुछ दिन आप सिर्फ इसलिए थक जाते हैं क्योंकि आपको हर वक्त उस चीज के बारे में सोचना पड़ता है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग कभी सोचते भी नहीं हैं। कोई ऐसा जो आपको बोझ महसूस न कराए। जो सीखे, सुने, आपके साथ खड़ा रहे और आपको सिर्फ एक डायबिटिक नहीं, बल्कि एक पत्नी, एक पार्टनर, एक औरत के रूप में देखे जिसकी जिंदगी में और भी लाखों बातें चल रही हैं।"

अभिनेत्री ने बताया कि यह पोस्ट उन्होंने पति रोहित नाग के लिए पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "रोहित मेरी जिंदगी में नंबर्स, अलार्म और इंसुलिन से परे भी शामिल होने के लिए शुक्रिया। आपने एक ऐसे इंसान के वजूद को अपनाया, जो टाइप-1 डायबिटीज से गुजर रहा है। टाइप 1 के साथ जी रहे हर इंसान के जीवन में आने के लिए शुक्रिया। आप ऐसे प्यार के हकदार हैं, जो आपके पूरे वजूद को अपनाए और आपको सब कुछ तुरंत समझने की जरूरत नहीं है, बस सीखने की चाहत होनी चाहिए।"

अभिनेत्री ने अपने फैंस को समझाया कि किसी के साथ होने से बीमारी ठीक नहीं होती लेकिन जिंदगी के सफर में अकेला महसूस नहीं होता है। उन्होंने लिखा, "प्यार टाइप 1 डायबिटीज को ठीक नहीं कर सकता, लेकिन सही प्यार इसके साथ जीने के सफर को थोड़ा कम अकेला जरूर बना सकता है।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it