Top
Begin typing your search above and press return to search.

"सुरक्षित समाज वही जहां हर कोई बोल सके": अदिवि शेष

मुंबई, अभिनेता अदिवि शेष ने हैदराबाद पुलिस के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाई।

सुरक्षित समाज वही जहां हर कोई बोल सके: अदिवि शेष
X

मुंबई, अभिनेता अदिवि शेष ने हैदराबाद पुलिस के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर आवाज उठाई। अभिनेता का कहना है कि बराबरी सिर्फ नियम के तौर पर नहीं होनी चाहिए बल्कि, रोजमर्रा के व्यवहार में भी दिखनी चाहिए।

अभिनेता अदिवि शेष का मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा के बारे में सिर्फ किसी घटना के बाद ही नहीं सोचना चाहिए बल्कि, यह हमारी रोजमर्रा के व्यवहार में भी निर्भर करता है। अभिनेता ने कहा, "महिलाओं की सुरक्षा ऐसी चीज नहीं है जिस पर सिर्फ कोई घटना होने के बाद ही बात की जाए। यह हमारी रोज की बातचीत और हमारे व्यवहार का हिस्सा होनी चाहिए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम ऐसा माहौल बनाएं जहां महिलाएं सम्मानित और सुरक्षित महसूस करें।"

उन्होंने आगे कहा, "पुरुष होने के नाते, खासकर जिनके पास एक पब्लिक प्लेटफॉर्म है, हमें गलत व्यवहार के खिलाफ बोलने के लिए तैयार रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बराबरी सिर्फ हमारी बातों में नहीं, बल्कि हमारे कामों में भी दिखे।"

अभिनेता ने बताया कि जो लोग प्रभावशाली पदों, सुरक्षित और बराबरी वाली जगह बनाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा, "एक सुरक्षित वर्कप्लेस और एक सुरक्षित समाज वह है जहां हर कोई सम्मानित और अपनी बात कहने में सहज महसूस करे।"

अभिनेता ने हैदराबाद पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि मैं इस जरूरी मुद्दे पर अपना सपोर्ट दे पा रहा हूं और मैं हैदराबाद पुलिस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने यह पहल और मुझे इस बातचीत का हिस्सा बनने और जितना हो सके योगदान देने का मौका दिया।"

हैदराबाद पुलिस के साथ जुड़कर अदिवि अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बातचीत शुरू करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए कर रहे हैं।

अदिवि पिछली बार फिल्म 'डकैत' में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कई कलाकार भी थे। यह फिल्म एक गुस्सैल कैदी की कहानी है जो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बदला लेने की ठान लेता है, जिसने उसे धोखा दिया था। जब वह उसे फंसाने के लिए एक खतरनाक प्लान बनाता है। यह प्यार, धोखे और बदले की एक इमोशनल कहानी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it