Top
Begin typing your search above and press return to search.

शाहरुख के जन्मदिन पर जश्न का माहौल

मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान (शाहरुख खान) सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

शाहरुख के जन्मदिन पर जश्न का माहौल
X

मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान (शाहरुख खान) सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त और सह-कलाकारों ने न सिर्फ जन्मदिन की बधाई दी, बल्कि अभिनेता की आगामी फिल्म 'किंग' की रिलीज को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की।

अभिनेता रितेश देशमुख ने शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने के साथ-साथ उनकी आगामी फिल्म 'किंग' के लिए अपनी उत्साहित भी जाहिर की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाहरुख खान के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख भाई। आप हमारे लिए किंग हैं और हमेशा रहेंगे। हंसी और प्यार से भरा आपका दिन शानदार बीते। किंग पर तो ब्लॉकबस्टर लिखा हुआ है, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में जादू छाने का बेसब्री से इंतजार है। लव यू।"

रितेश देशमुख की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी शाहरुख को हार्दिक बधाई दी और उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए अपना उत्साह जाहिर किया। उन्होंने 'एक्स' पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें जेनेलिया और रितेश शाहरुख खान को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हम आपको बहुत-बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करेंगे। मैं सच में 'किंग' के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। जल्द मिलते हैं- बड़ा सा हग।"

खास बात यह है कि इस कपल का 'दिलवाले' एक्टर के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है, जो आपसी सम्मान, पर्सनल मुलाकातों और कई यादगार पलों से बना है।

वहीं, 2 नवंबर को 61 साल के हुए शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी। 'बादशाह' की को-स्टार दीपशिखा नागपाल ने भी सोशल मीडिया पर सुपरस्टार को विश किया।

उन्होंने लिखा, "हमारे एक और इकलौते किंग खान शाहरुख खान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप ऐसे ही चमकते रहें और हर साल की तरह मेरी यही ख्वाहिश है कि आपके साथ फिर से काम करूं।"

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर किंग खान की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it