Top
Begin typing your search above and press return to search.

फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के 14 साल पूरे

मुंबई, निर्देशक करण जौहर की आइकॉनिक लव ट्रायंगल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं।

फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के 14 साल पूरे
X

मुंबई, निर्देशक करण जौहर की आइकॉनिक लव ट्रायंगल फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से दोहराया।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म से जुड़ी झलकियां हैं। पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "उन नए चेहरों, शानदार गानों, एक आइकॉनिक लव ट्रायंगल और उस कहानी को जिसने हमें इश्क वाला प्यार करना सिखाया, सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।"

2012 में रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को बॉलीवुड में लॉन्च किया गया था। करण जौहर और पुनित मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल युवाओं की पसंद बनी, बल्कि साल 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।

फिल्म की कहानी कॉलेज लाइफ, प्यार, दोस्ती और प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया भट्ट ने शनाया, वरुण धवन ने रोहन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अभिमन्यु का किरदार निभाया था। कहानी में रोहन और अभिमन्यु गहरे दोस्त हैं, लेकिन 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ट्रॉफी के लिए उनकी प्रतियोगिता दोस्ती में दरार ला देती है। मामला तब और उलझता है, जब अभिमन्यु को रोहन की गर्लफ्रेंड शनाया से प्यार हो जाता है। इस लव ट्राइएंगल ने दर्शकों का ध्यान खूब खींचा।

फिल्म में ऋषि कपूर, रोनित रॉय, राम कपूर, फरीदा जलाल, सना सईद और कायोज ईरानी जैसे सितारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाईं थीं। इसके गाने, जैसे ‘इश्क वाला लव’ और ‘राधा’, आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। करण जौहर की यह फिल्म अपने रंगीन सेट्स, स्टाइलिश किरदारों और कहानी के लिए जानी जाती है। रिलीज के इतने साल बाद भी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। मेकर्स ने एक बार फिर फैंस को फिर से इस फिल्म की यादें ताजा करने का मौका दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it