Begin typing your search above and press return to search.
कीर्ति आजाद ने थामा कांग्रेस का हाथ
पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद आज सुबह कांग्रेस में शामिल हो गये

नयी दिल्ली । पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कीर्ति आजाद आज सुबह कांग्रेस में शामिल हो गये।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर आज हुई मुलाकात के बाद आजाद विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गये।
पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की दरभंगा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर श्री आजाद लोकसभा पहुंचे थे ,
लेकिन पार्टी नेतृत्व से अनबन के कारण वह काफी समय से अलग-थलग थे और भाजपा के साथ सक्रिय राजनीति में शामिल नहीं हो रहे थे।
काफी समय से उनके कांग्रेस में जाने की अटकले भी लगायी जा रही थीं।
Next Story


