Top
Begin typing your search above and press return to search.

VD Satheesan बने केरल के नए CM, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ

केरल के नए मुख्यमंत्री के रुप में वीडी सतीशन ने पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।

VD Satheesan बने केरल के नए CM, राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में ली शपथ
X

केरल में बदला सत्ता का समीकरण: VD Satheesan ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

  • 15 साल बाद UDF की धमाकेदार वापसी, VD Satheesan के हाथों में केरल की कमान
  • Pinarayi Vijayan युग का अंत, VD Satheesan के साथ शुरू हुआ नया राजनीतिक दौर
  • राहुल-प्रियंका की मौजूदगी में VD Satheesan ने ली शपथ, कांग्रेस खेमे में जश्न

नई दिल्ली। केरल के नए मुख्यमंत्री के रुप में वीडी सतीशन ने पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई।

शपथ समारोह में जुटे कांग्रेस के दिग्गज

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पिनाराई युग खत्म, UDF की सत्ता में वापसी

वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक रूप से अंत हो गया। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में कांग्रेस के आखिरी बार सत्ता में आने के 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ सत्ता में लौट आया है।

खड़गे बोले- जनता ने LDF शासन को नकारा

कांग्रेस नेताओं ने इस शपथ ग्रहण को केरल में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत के रूप में वर्णित किया हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अवसर पर कहा कि ये केरल की ऐतिहासिक जीत है और हम सभी को इसकी बहुत खुशी है।

उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के लिए बहुत खास दिन है क्योंकि 10 साल के बाद यूडीएफ सत्ता में आ रही है। एलडीएफ का 10 साल का शासन जनता ने अस्वीकार कर दिया है। अब ये हमारी जिम्मेदारी है कि केरल के लोगों को अच्छी सरकार दें।

UDF की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस का रिकॉर्ड प्रदर्शन

बता दें कि हाल ही में संपन्न चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने जबरदस्त वापसी करते हुए 140 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतीं, जबकि अकेले कांग्रेस ने रिकॉर्ड 63 सीटें हासिल कीं, जो राज्य में उसका अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it