Top
Begin typing your search above and press return to search.

पेपर लीक पर राहुल का वार: "सुरक्षा व्यवस्था बने बिना लड़ाई नहीं रुकेगी"

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत एवं सुरक्षित व्यवस्था बनने तक उनकी लड़ाई नहीं रुकेगी

पेपर लीक पर राहुल का वार: सुरक्षा व्यवस्था बने बिना लड़ाई नहीं रुकेगी
X

नीट पेपर लीक से छात्रों का भविष्य संकट में: राहुल ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल

  • कांग्रेस का संघर्ष जारी: "डर से नहीं, जवाबदेही से चलनी चाहिए सरकार"
  • छात्रों की आवाज़ दबाने पर आरोप: एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज
  • राहुल गांधी का ऐलान: "हर प्रभावित छात्र के लिए लड़ाई जारी रहेगी"

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि देश में पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत एवं सुरक्षित व्यवस्था बनने तक उनकी लड़ाई नहीं रुकेगी।

श्री गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत एवं सुरक्षित व्यवस्था लागू होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उनका कहना था कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस मामले में जवाबदेही तय करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली में थे, उस समय पेपर लीक से त्रस्त देश के युवा सड़कों पर न्याय की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और कई छात्रों ने अपनी जान तक गंवा दी, लेकिन सरकार ने न जिम्मेदारी ली, न शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाया और न ही इस मुद्दे पर कुछ कहा।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जब छात्र, राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) और कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय की आवाज उठा रहे हैं, तब भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में उनके खिलाफ लाठीचार्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देने वाली सरकार जवाबदेही से नहीं, बल्कि डर से चलती है।

श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है, जिसका भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनने तक कांग्रेस की लड़ाई रुकेगी नहीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it