Top
Begin typing your search above and press return to search.

राजीव चौक मामले में FIR को लेकर NSUI का प्रदर्शन, विनोद जाखड़ समेत कार्यकर्ता धरने पर बैठे

दिल्ली के राजीव चौक (कनॉट प्लेस) पर NSUI की छात्राओं के साथ कथित पुलिस बर्बरता के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर संगठन ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। NSUI का आरोप है कि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है

राजीव चौक मामले में FIR को लेकर NSUI का प्रदर्शन, विनोद जाखड़ समेत कार्यकर्ता धरने पर बैठे
X

FIR नहीं तो आंदोलन जारी: संसद मार्ग थाने पर धरने पर बैठे विनोद जाखड़

  • छात्राओं के साथ बर्बरता का आरोप, देर रात तक थाने के बाहर डटा रहा NSUI
  • 'न्याय मिलने तक नहीं हटेंगे' : FIR की मांग पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ NSUI का मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के राजीव चौक (कनॉट प्लेस) पर NSUI की छात्राओं के साथ कथित पुलिस बर्बरता के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर संगठन ने संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। NSUI का आरोप है कि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक FIR दर्ज नहीं की है।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग की। संगठन का कहना है कि राजीव चौक पर प्रदर्शन के दौरान उनकी महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

धरने के दौरान विनोद जाखड़ ने आरोप लगाया कि छात्राओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई तथा उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण तरीके से FIR दर्ज कराने पहुंचा था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी बात सुनने में रुचि नहीं दिखाई।

NSUI के अनुसार, संसद मार्ग थाने के बाहर देर रात तक धरना जारी रहा। संगठन ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच फिर से तनाव की स्थिति बनी और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया। NSUI ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान विनोद जाखड़ के साथ धक्का-मुक्की की गई।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में FIR दर्ज नहीं की जाती है तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। NSUI का कहना है कि छात्राओं को न्याय दिलाना उसकी प्राथमिकता है और इस मुद्दे पर वह पीछे नहीं हटेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it