Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : सचिन पायलट बने पंजाब प्रभारी , सुरजेवाला को गुजरात और कर्नाटक की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई राज्यों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल : सचिन पायलट बने पंजाब प्रभारी , सुरजेवाला को गुजरात और कर्नाटक की जिम्मेदारी
X

भूपेश बघेल को असम का प्रभार मिला

  • हिमाचल में किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी भंग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई राज्यों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के नए प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी नेतृत्व ने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूत करने की रणनीति के तहत यह फेरबदल किया है।

नई नियुक्तियों के तहत सचिन पायलट को पंजाब का एआईसीसी प्रभारी बनाया गया है, जबकि रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरजेवाला को कर्नाटक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, भूपेश बघेल को असम, सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़, श्रीवेल्ला प्रसाद को महाराष्ट्र और पी.वी. मोहन को आंध्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मुकुल वासनिक महासचिव के पद पर बने रहेंगे और उनकी जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भी बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। एआईसीसी की हिमाचल प्रदेश प्रभारी और पूर्व सांसद रजनी पाटिल तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार की स्वीकृति से जिला किन्नौर की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

इस फैसले के तहत कल्पा, निचार और पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर को भी भंग कर दिया गया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि किन्नौर जिले की सभी ब्लॉक और जिला कांग्रेस कमेटियों का जल्द ही पुनर्गठन किया जाएगा।

कांग्रेस का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी विधानसभा चुनावों और राज्यों में संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it