Top
Begin typing your search above and press return to search.

लोकसभा सीटें अगले 25 साल तक स्थिर- कांग्रेस ने परिसीमन पर रखा स्पष्ट रुख

कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या अगले 25 वर्षों तक नहीं बढ़ाई जानी चाहिए और इन्हीं सीटों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया जाना चाहिए

लोकसभा सीटें अगले 25 साल तक स्थिर- कांग्रेस ने परिसीमन पर रखा स्पष्ट रुख
X

कांग्रेस ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए

  • 543 सीटों में ही मिलेगा आरक्षण- महिलाओं को एक तिहाई हिस्सेदारी की मांग
  • कांग्रेस कार्यसमिति की अहम बैठक- युवाओं, पेपर लीक और सीमाओं पर भी हुई चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या अगले 25 वर्षों तक नहीं बढ़ाई जानी चाहिए और इन्हीं सीटों में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण दिया जाना चाहिए।

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश तथा विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि करीब चार घंटे चली कार्यसमिति की बैठक में 88 सदस्य शामिल हुए और 35 से अधिक सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि युवाओं, पेपर लीक, राम मंदिर के चढ़ावे, जाति जनगणना, देश की सीमाओं की स्थिति, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ 'शुद्धिकरण' वाले व्यवहार और परिसीमन समेत कई विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ तथा विभिन्न मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it