Top
Begin typing your search above and press return to search.

भोपाल में आज किसान महाचौपाल – खरगे और राहुल करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे

भोपाल में आज किसान महाचौपाल – खरगे और राहुल करेंगे संबोधित
X

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कांग्रेस का बड़ा विरोध

  • जवाहर चौक पर जुटेंगे किसान, कांग्रेस बताएगी समझौते का असर
  • खरगे-राहुल का ऐलान – किसानों के हितों से समझौता नहीं
  • महाचौपाल से कांग्रेस की रणनीति – हर वार्ड, हर गांव तक संदेश

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल में पार्टी की ओर से आयोजित किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे।

श्री खरगे और श्री गांधी करीब एक बजे भोपाल के जवाहर चौक पहुंचेंगे जहां महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

कांग्रेस प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को देश के हितों के खिलाफ बताते हुए इसका विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। पार्टी ने इस समझौते के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजन कर किसानों को इससे होने वाले कथित नुकसान के बारे में किसानों को जानकारी देने की योजना बनाई है। इसके तहत सबसे पहले भोपाल में किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया है।

पार्टी ने घोषणा की है कि इस तरह के आयोजन कर किसानों को समझौते के नफा नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it