तिरंगा लहराने पर हिरासत? CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं

16 घंटे से हिरासत में होने का दावा, CJP ने उठाए दिल्ली पुलिस पर सवाल
- CJP ने सदस्यों की रिहाई की मांग की
नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। संगठन ने दावा किया है कि उसके कुछ सदस्यों को कथित रूप से तिरंगा लहराने के बाद हिरासत में रखा गया है।
CJP की ओर से किए गए पोस्ट में कहा गया कि संगठन के सदस्य पिछले 16 घंटे से अधिक समय से पुलिस की हिरासत में हैं। पोस्ट में Ashutosh, Saurav और Ajinkya समेत अन्य सदस्यों की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। संगठन ने आरोप लगाया है कि इन लोगों को राष्ट्रीय ध्वज लहराने के कारण रोका गया और उनकी हिरासत को "गैरकानूनी" बताया।
16 hrs and counting. For waiving the National Flag?
Why does the @DelhiPolice hate the Tiranga so much?
Release Ashutosh, Saurav, Ajinkya and all the other CJP Members from this illegal kidnapping immediately!
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 13, 2026
पोस्ट में दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए पूछा गया कि आखिर तिरंगे को लेकर इतनी सख्ती क्यों दिखाई जा रही है। संगठन का कहना है कि लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी बात रखना कोई अपराध नहीं है।
हालांकि, इस मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसलिए CJP द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।


