Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, परिचय बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

दिल्ली: भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, परिचय बैठक संपन्न
X

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की परिचय बैठक संपन्न हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा कि संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए पर केंद्रित होती हैं, जिनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को गहरा करना होता है। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।

वहीं, भाजपा सांसद संबित पात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम की घोषणा के पश्चात पहली पदाधिकारी बैठक भाजपा मुख्यालय में संपन्न हुई है।

उन्होंने कहा कि पहली पदाधिकारी बैठक में पहला प्रस्ताव भारत के गौरव, वंदे मातरम् के महामंत्र के सम्मान में पारित हुआ है। आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ महीनों में वंदे मातरम् को लेकर कुछ ऐतिहासिक निर्णय हुए हैं। यह वर्ष वंदे मातरम् के 150 साल पूरे के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के कोने-कोने में वंदे मातरम् के प्रति सम्मान, भाव और उसके प्रति एक भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है। वंदे मातरम् के मूल मंत्र में देश है, देशभक्ति है।

इस दौरान भाजपा ने 19 अगस्त 2026 को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए कांग्रेस कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ के गायन को केवल पहले दो पदों तक सीमित करने के निर्णय की कड़ी निंदा की। भाजपा ‘वंदे मातरम्’ को भारत की राष्ट्रीय गीत, भारत माता के प्रति श्रद्धा की अभिव्यक्ति, स्वतंत्रता संग्राम का मंत्र और भारत की राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it