Top
Begin typing your search above and press return to search.

ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पेश हुए

ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
X

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में सोमवार को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पेश हुए। वहीं कांग्रेस नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ईडी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ईडी कार्यालय से कम से कम एक किलोमीटर पहले लोगों को रोका गया और दिल्ली पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी।

कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड्स के ठीक सामने बैठ गए और अपने नेता के पक्ष में और केंद्र में वर्तमान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

वहां मौजूद वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "मैं केवल एक ही बात कहूंगा- सत्यमेव जयते (सत्य की ही जीत होती है)।"

भारी सुरक्षा तैनाती के बीच कांग्रेस नेता ईडी कार्यालय पहुंचे।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ईडी कार्यालय और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात था।

जैसे ही वह 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से निकले, कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके साथ थे।

हालांकि, पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया और केवल राहुल गांधी को जाने की अनुमति दी गई।

कांग्रेस नेता के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

इससे पहले सुबह सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी कार्यालय तक अपने प्रस्तावित मार्च में राहुल गांधी के साथ शामिल होने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it