Top
Begin typing your search above and press return to search.

हुसैनाबाद घंटाघर में नागरिक सुविधाएं बहाल करे सरकार : कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में धरना दे रहे लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने की तोहमत जिला प्रशासन पर मढी है

हुसैनाबाद घंटाघर में नागरिक सुविधाएं बहाल करे सरकार : कांग्रेस
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ के हुसैनाबाद घंटाघर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में धरना दे रहे लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने की तोहमत जिला प्रशासन पर मढी है।

प्रदेश कांग्रेस की जन-व्यथा निस्तारण समिति ने आरोप लगाया है कि सीएए और एनआरसी के विरोध में घंटाघर, पर नागरिकों द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शन-स्थल पर जन-स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का अभाव है। प्रदर्शन-स्थल पर महिलायें और बच्चों को सुलभ शौचालय एवं पीने के पानी जैसी साधारण सुविधा से भी नगर निगम वंचित कर रहा है।

समिति के सूत्रों ने कहा कि प्रशासन कुव्यवस्था की अनदेखी कर नागरिकों के न केवल स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों और जल संस्थान के अधिकारियों की है।

इस संबंध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से कार्यालय में मिलकर इन समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it