Top
Begin typing your search above and press return to search.

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

 कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल के दो दिवसीय दौरे पर हैं

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
X

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल गांधी दतिया में पीतांबरापीठ के दर्शन करने के बाद दौरे की शुरुआत करेंगे।



कांग्रेस की ओर से जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार, राहुल सोमवार को सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। पौने ग्यारह बजे हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 11.15 बजे दतिया पहुंचेंगे और वहां 11.30 से 12 बजे तक मां पीतांबरापीठ के दर्शन करेंगे।



राहुल दतिया स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से 2.30 बजे डबरा पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

राहुल यहां से ग्वालियर पहुंचकर राहुल सिंधिया राजघराने के माधव राव सिंधिया की समाधि पर श्रद्घांजलि देंगे। वे शाम 5.30 से 7.30 बजे तक ग्वालियर में रोड शो करेंगे। उसके बाद फूल बाग मैदान में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। वह रात्रि विश्राम ग्वालियर में करेंगे।

दो दिवसीय दौरे में गांधी छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे और दो स्थानों पर रोड शो करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया सभी कार्यक्रमों में राहुल गांधी के साथ रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it