Top
Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ कल

कांग्रेस शनिवार को यहां ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित कर रही है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ता तथा पार्टी के समर्थक हिस्सा लेंगे

कांग्रेस की ‘भारत बचाओ रैली’ कल
X

नयी दिल्ली । कांग्रेस शनिवार को यहां ‘भारत बचाओ रैली’ आयोजित कर रही है जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कार्यकर्ता तथा पार्टी के समर्थक हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है रैली को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अनेक वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। रैली यहां रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही है। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार जनता की भावनाओं के विरुद्ध काम कर रही है जिसको लेकर लोगों में गुस्सा और निराशा है।

इससे पहले पार्टी ने देश के सभी प्रदेश मुख्यालयों तथा जिला मुख्यालयों में सरकार की नीतियों के विरुद्ध रैलियां निकाली और प्रदर्शन किया। देश विभिन्न हिस्सों में आयोजित इन रैलियों और प्रदर्शनों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की नीतियों का विरोध किया।

सरकार की नीतियों के विरुद्ध देशभर में चले कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों के बाद दिल्ली में यह रैली आयोजित की जा रही है जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। ‘भारत बचाओ रैली’ के माध्यम से किसानों, मजदूरों, गरीबों, युवाओं, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा और देश की जनता के हितों के लिए सरकार पर इस दिशा में काम करने के लिए दबाव बनाया जाएगा।

कांग्रेस की यह रैली पहले 30 नवंबर को आयोजित होनी थी लेकिन संसद के शीतकालीन सत्र के बीच रैली करने के कार्यक्रम को पार्टी ने स्थगित किया और संसद सत्र के आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद यह रैली की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it