Top
Begin typing your search above and press return to search.

सीईसी ज्ञानेश कुमार के जरिए जनादेश की चोरी हो रही है : भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक, चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, भिलाई स्टील प्लांट में लोहे की चोरी की सीबीआई जांच समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

सीईसी ज्ञानेश कुमार के जरिए जनादेश की चोरी हो रही है : भूपेश बघेल
X

नई दिल्‍ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक, चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान, भिलाई स्टील प्लांट में लोहे की चोरी की सीबीआई जांच समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने बताया कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें वह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि बुधवार को इंडी गठबंधन की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। बघेल ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठा रहा है और इस पर व्यापक चर्चा की जरूरत है।

भूपेश बघेल ने कहा कि देश में वोट चोरी हो रही है। सीईसी ज्ञानेश कुमार के माध्यम से पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जनादेश की चोरी करा रहे हैं। वह चाहे 2024 का लोकसभा चुनाव हो या छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनाव हो, वोटों की खुलेआम डकैती डाली जा रही है। बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी वोट चोरी हुई है। एसआईआर के जरिए 13 करोड़ लोगों के नाम काट दिए गए। देश में दलित, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे है।

बघेल ने कहा कि राहुल गांधी सारे सबूतों को लगातार देश के जनता के सामने रख रहे हैं।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल कहते हैं, 'यहां विदेशी नागरिक रहते हैं', यह दावा करते हुए सरकार ने एसआईआर शुरू किया था? बिहार में चुनाव हो गए, बंगाल और असम में चुनाव हो गए। आपने कितने बांग्लादेशियों को पकड़ा? कितने रोहिंग्याओं को पकड़ा? कितने पाकिस्तानियों को पकड़ा? आपने एसआईआर शुरू ही क्यों किया था? क्या यह नहीं कहा गया था कि इसका मकसद विदेशी नागरिकों की पहचान करना और उन्हें हटाना है?" उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले नोटबंदी की और अब वोट बंदी की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि विपक्ष चुनावी पारदर्शिता और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को मुद्दा बना रहा है। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर गठबंधन की बैठक में भी विचार-विमर्श होगा।

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला मामले की सीबीआई जांच पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच की क्या स्थिति है? सीबीआई भिलाई, रायपुर, हर इलाके और हर राज्य में मौजूद है। इतने समय से वे क्या कर रहे थे? यहां तक ​​कि भाजपा नेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। ये केंद्रीय एजेंसियां ​​पिंजरे में बंद तोते बन गई हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it