Top
Begin typing your search above and press return to search.

31 प्रतिशत गिरा स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा

मुंबई, ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनी स्टर्लिंग टूल्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-अक्टूबर) के नतीजे जारी किए।

31 प्रतिशत गिरा स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा
X

मुंबई, ऑटोमोटिव सेक्टर की कंपनी स्टर्लिंग टूल्स ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-अक्टूबर) के नतीजे जारी किए। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 31.12 प्रतिशत 13.63 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 19.79 करोड़ रुपए था।

तिमाही आधार पर भी कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में यह 16.40 करोड़ रुपए था।

कंपनी की ओर से दायर की गई एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन से आय सालाना आधार पर 32.93 प्रतिशत बढ़कर 225.89 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वर्ष समान तिमाही में 169.93 करोड़ थी।

तिमाही आधार पर भी इसमें 13.28 प्रतिशत का उछला दर्ज किया गया है। यह वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में 199.40 करोड़ रुपए थी।

कंपनी के मुनाफे में कमी की बड़ी वजह खर्च में बढ़ोतरी होना है। वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का खर्च 35.16 प्रतिशत बढ़कर 210.29 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 155.58 करोड़ रुपए था।

तिमाही आधार पर भी इसमें 16.89 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में यह 179.89 करोड़ रुपए था।

इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट कैश फ्लो -29.25 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछली वर्ष की समान तिमाही में 9.09 करोड़ रुपए था।

नतीजों के बाद शेयर लाल निशान में फिसल गया। दोपहर 1:30 बजे यह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 215.71 रुपए पर था।

हालांकि, शेयर की शुरुआत सकारात्मक हुई थी और यह 220 रुपए पर खुला था। अब तक के कारोबार में इसका इंट्राडे हाई 227.46 रुपए था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it