Top
Begin typing your search above and press return to search.

गोल्ड ईटीएफ में निवेश 71 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 4,451 करोड़ रुपए हुआ

नई दिल्ली, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में शुद्ध निवेश अगस्त के 2,597 करोड़ रुपए से महीने-दर-महीने आधार पर 71.4 प्रतिशत बढ़कर सितंबर में 4,451 करोड़ रुपए हो गया है। यह दिखाता है कि सोने की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश 71 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 4,451 करोड़ रुपए हुआ
X

नई दिल्ली, एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में शुद्ध निवेश अगस्त के 2,597 करोड़ रुपए से महीने-दर-महीने आधार पर 71.4 प्रतिशत बढ़कर सितंबर में 4,451 करोड़ रुपए हो गया है। यह दिखाता है कि सोने की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है।

गोल्ड ईटीएफ में मजबूत निवेश के बावजूद, व्यापक म्यूचुअल फंड उद्योग में महीने के दौरान 1.33 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध निकासी दर्ज की गई। इससे पहले अगस्त में 41,353 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया था।

इस गिरावट की मुख्य वजह फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड योजनाओं से बड़ी मात्रा में निकासी रही।

डेट म्यूचुअल फंड्स से सबसे अधिक निकासी हुई। सितंबर में इनसे शुद्ध निकासी तेजी से बढ़कर 1.83 लाख करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले महीने यह 8,127 करोड़ रुपए थी।

भारी निकासी के कारण म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) अगस्त के 87.08 लाख करोड़ रुपए से घटकर सितंबर में 82.64 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

इसके विपरीत, इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की ओर निवेशकों का रुझान बना रहा। सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में शुद्ध निवेश 30.6 प्रतिशत बढ़कर 38,307 करोड़ रुपए हो गया, जबकि अगस्त में यह 29,328 करोड़ रुपए था।

इक्विटी श्रेणियों में स्मॉल-कैप फंड निवेशकों की सबसे पसंदीदा श्रेणी बने रहे। इनमें सितंबर में 9,039 करोड़ रुपए का निवेश आया, जबकि पिछले महीने यह 7,973 करोड़ रुपए था। मिड-कैप फंड में भी निवेशकों की अच्छी भागीदारी रही। इनमें अगस्त के 6,989 करोड़ रुपए की तुलना में सितंबर में 7,835 करोड़ रुपए का निवेश आया।

फ्लेक्सी-कैप फंड में शुद्ध निवेश एक महीने पहले के 5,059 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,702 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, सेक्टोरल और थीमैटिक फंड में निवेश बढ़कर 3,640 करोड़ रुपए हो गया, जबकि अगस्त में यह 1,713 करोड़ रुपए था।

लार्ज-कैप फंड एक महीने की शुद्ध निकासी के बाद फिर से सकारात्मक दायरे में लौट आए। सितंबर में इनमें 859 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश आया, जबकि अगस्त में 1,147 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी हुई थी।

इस बीच, मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड में 3,667 करोड़ रुपए का निवेश आया, जो पिछले महीने के 3,671 करोड़ रुपए के लगभग बराबर रहा।

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के माध्यम से निवेशकों की भागीदारी मजबूत बनी रही। सितंबर में मासिक एसआईपी योगदान रिकॉर्ड 32,490 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो अगस्त में दर्ज 32,297 करोड़ रुपए से थोड़ा अधिक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it