Top
Begin typing your search above and press return to search.

एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा करीब 5 प्रतिशत बढ़ा

नई दिल्ली, देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।

एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही में मुनाफा करीब 5 प्रतिशत बढ़ा
X

नई दिल्ली, देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत बढ़कर 19,510 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 18,641 करोड़ रुपए था।

बैंक की ओर से एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में उसका परिचालन से मुनाफा 5.6 प्रतिशत बढ़कर 29,483 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि सितंबर 2025 तिमाही में 27,923 करोड़ रुपए था।

उसकी शुद्ध ब्याज आय सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 34,619 करोड़ रुपए हो गई है। शुद्ध ब्याज अंतर (मार्जिन) 3.16 प्रतिशत रहा है।

वित्त वर्ष 27 की सितंबर तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीएस 1.11 प्रतिशत पर रहा है, जो कि पहले 1.17 प्रतिशत पर था। इस दौरान नेट एनपीए 0.41 प्रतिशत से घटकर 0.37 प्रतिशत पर आ गया है।

हालांकि, बैंक की प्रोविजनिंग में बढ़त दर्ज की गई है और यह बढ़कर 3,574 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि एक साल पहले 3,500 करोड़ रुपए और पिछली तिमाही में 3,059 करोड़ रुपए थी।

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी बैंक के प्रबंधन के तहत औसत एडवांस सालाना आधार पर 14.1 प्रतिशत बढ़कर 31.87 लाख करोड़ रुपए हो गए। सितंबर के अंत में ग्रॉस एडवांस 32.20 लाख करोड़ रुपए रहे, जो एक साल पहले की तुलना में 16.3 प्रतिशत अधिक हैं।

रिटेल लोन में सालाना आधार पर 11.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों को दिए गए लोन में 23.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। औसत जमा राशि सालाना आधार पर 16.8 प्रतिशत बढ़कर 31.66 लाख करोड़ रुपए हो गई। औसत सीएएसए जमा राशि सालाना आधार पर 10.7 प्रतिशत बढ़कर 9.71 लाख करोड़ रुपए हो गई है।

30 सितंबर 2026 तक, बैंक के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में 4,177 शहरों/कस्बों में 9,706 शाखाएं और 20,881 एटीएम शामिल थे, जबकि 30 सितंबर 2025 तक 4,156 शहरों/कस्बों में 9,545 शाखाएं और 21,417 एटीएम थे। इनमें से 50 प्रतिशत शाखाएं अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it