Top
Begin typing your search above and press return to search.

सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, रविवार को खुले बैंक

नई दिल्ली, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और कई अन्य सरकारी बैंक रविवार को खुले हैं। इससे आम जनता को 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली प्रस्तावित तीन-दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले अपने बैंकिंग काम पूरे करने का मौका मिल रहा है।

सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, रविवार को खुले बैंक
X

नई दिल्ली, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और कई अन्य सरकारी बैंक रविवार को खुले हैं। इससे आम जनता को 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली प्रस्तावित तीन-दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले अपने बैंकिंग काम पूरे करने का मौका मिल रहा है।

रविवार को बैंक खोलने का यह खास फैसला सरकारी बैंकों (पीएसबी) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आआरबी) पर लागू होता है। यह कदम प्रस्तावित हड़ताल से पहले रेगुलर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के मकसद से उठाया गया है।

रविवार को पीएसबी और आरआरबी खोलने का फैसला 21 सितंबर को वित्त मंत्रालय, पब्लिक सेक्टर बैंकों, रीजनल रूरल बैंकों, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और नाबार्ड के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया।

यह कदम इसलिए भी अहम है क्योंकि 26 और 27 सितंबर को क्रमशः शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं। वीकेंड के ठीक बाद प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण, ग्राहकों को कई दिनों तक बैंक की ब्रांच से जुड़ी सेवाओं का सीमित लाभ मिल पाता। इसलिए, हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरे करने का एक अतिरिक्त मौका देने के लिए रविवार को बैंक खोलने की योजना बनाई गई है।

आज काम कर रहे पब्लिक सेक्टर बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं।

इस व्यवस्था में देश भर के 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भी शामिल हैं। इनमें आंध्र प्रदेश ग्रामीण बैंक, अरुणाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, असम ग्रामीण बैंक, बिहार ग्रामीण बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, गुजरात ग्रामीण बैंक, हरियाणा ग्रामीण बैंक, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक, जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, कर्नाटक ग्रामीण बैंक, केरल ग्रामीण बैंक, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, मणिपुर ग्रामीण बैंक, मेघालय ग्रामीण बैंक, मिजोरम ग्रामीण बैंक, नागालैंड ग्रामीण बैंक, ओडिशा ग्रामीण बैंक, पुडुचेरी ग्रामीण बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, राजस्थान ग्रामीण बैंक, तमिलनाडु ग्रामीण बैंक, तेलंगाना ग्रामीण बैंक, त्रिपुरा ग्रामीण बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैंक शामिल हैं।

हालांकि, रविवार को बैंक खोलने की यह व्यवस्था प्राइवेट सेक्टर के बैंकों पर अपने आप लागू नहीं होती है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it