Top
Begin typing your search above and press return to search.

'अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा', जमुई की घटना पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी

बिहार के जमुई में हुई घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी

अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा, जमुई की घटना पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी
X

पटना। बिहार के जमुई में हुई घटना को लेकर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली या बड़े परिवार से जुड़ा हो, उसे कानून के मुताबिक सजा मिलेगी। उन्होंने बताया कि घटना 19 तारीख की है और प्रशासन को इसकी जानकारी अगले दिन मिली, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि हमारी सरकार की स्पष्ट नीति है। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई की है और प्रशासन अपना काम कर रहा है।

रोहिणी आचार्य के बयान पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि रोहिणी आचार्य पढ़ी-लिखी हैं और संभ्रांत परिवार से आती हैं, इसलिए उन्हें महिलाओं के सम्मान को लेकर ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए। मंत्री ने कहा कि रोहिणी आचार्य जी पढ़ी-लिखी हैं और संभ्रांत परिवार से हैं। अगर एक नारी के सम्मान की बात वो नहीं करेंगी तो कौन करेगा? सोशल मीडिया पर आप किसी की बहू-बेटी को उजागर कीजिएगा, तो अपनी भाभी को क्यों नहीं उजागर किया? यह भी लिखना चाहिए था कि किस तरह उनके भाई ने उनकी भाभी के साथ बदतमीजी की। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर क्यों नहीं लिखी? क्या दूसरे की बेटी-बहू की इज्जत नहीं है और सिर्फ अपने घर की बेटी-बहू की इज्जत है? वह भी सोशल मीडिया पर लिखतीं, किसने रोका था उन्हें?

प्रमोद चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम और नाटक के मंचन को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेवा को संकल्प के रूप में लिया है और इसी विचार को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नई पीढ़ी के कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि वर्ष 2014 से पहले भारत की स्थिति कैसी थी और वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नई पीढ़ी को यह बताने का प्रयास किया कि उस समय और वर्तमान समय में क्या बदलाव आया है।

मंत्री ने कहा कि नाटक के मंचन में रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भारत की प्रगति को दिखाने का प्रयास किया गया। नई पीढ़ी को इन बदलावों के बारे में जानकारी मिलनी चाहिए और इसी उद्देश्य से नाटक के माध्यम से इन विषयों को प्रस्तुत किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it