Top
Begin typing your search above and press return to search.

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम पड़ाव

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सोमवार को काला बकरा गांव से हुई।

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम पड़ाव
X

जालंधर : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सोमवार को काला बकरा गांव से हुई।

भीषण ठंड के बावजूद यात्रा में शामिल बड़ी संख्या में लोगों का उत्साह नजर आया।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग सहित कई कांग्रेस नेता श्री गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए।यात्रा आज होशियारपुर जिले में प्रवेश करेगी और उड़मुड़ टांडा में रात के लिए रुकेगी। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ यह मार्च 30 जनवरी को श्री गांधी द्वारा जम्मू कश्मीर की राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ श्रीनगर में समाप्त होगा।

भारत जोड़ो यात्रा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा को कवर कर चुकी है।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के मद्देनजर यात्रा को 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it