Top
Begin typing your search above and press return to search.

मोदी शासन के अंत की शुरुआत : कैप्टन अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत करार देते हुए इसे नरेंद्र मोदी शासन के अंत की शुरुआत बताया

मोदी शासन के अंत की शुरुआत : कैप्टन अमरिंदर
X

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व की जीत करार देते हुए इसे नरेंद्र मोदी शासन के अंत की शुरुआत बताया।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन से पता चलता है कि पार्टी देश भर में आगे बढ़ रही है और नतीजों से यह भी स्पष्ट है कि देशवासी नरेंद्र मोदी सरकार की विनाशकारी और विकास-विरोधी नीतियों से उकता चुके हैं तथा सकारात्मक परिवर्तन चाहते हैं।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जीत के लिए राहुल, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी को बधाई देते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी राहुल के नेतृत्व में मजबूत होकर सामने आयी है।

उन्होंने कहा कि नतीजे राष्ट्र के मिजाज का संकेत हैं जो राहुल में देश को विकास के पथ पर लाने के युवा परिवर्तन को देख रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने मोदी सरकार की विफलताओं के कारण खुद को ठगा महसूस किया क्योंकि पांच साल पहले किये किसी वायदे को सरकार पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसीके साथ लोग भारतीय जनता पार्टी नीत शासन में सांप्रदायिक नफरत और हिंसा के दुष्चक्र को खत्म होते देखना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए ही नहीं पूरे देश की जनता के लिए जश्न का समय है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it