युवा कांग्रेस ने लगाए नरेंद्र मोदी वापस जाओ के नारे
धरसीवां विधान सभा के नगर पंचायत खरोरा में युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रतन सोलंकी एवं महासचिव खुबी डहरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारीयों में आकाशदीप शर्मा,
By : देशबन्धु ब्यूरो
Update: 2018-06-15 16:40 GMT
खरोरा। धरसीवां विधान सभा के नगर पंचायत खरोरा में युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रतन सोलंकी एवं महासचिव खुबी डहरिया के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारीयों में आकाशदीप शर्मा, अमित जांगड़े के गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस ने खरोरा में युवा साथीयों के साथ फेकू नरेंद्र मोदी वापस जाओ के नारो के साथ मोदी का पुतला दहन किया गया .
जिसमें विशेष रूप से रविंदर बबलू भाटिया प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे साथ में अध्यक्ष सुशील जांगड़े, महासचिव देवप्रकाश शर्मा, नरेंद्र गिलहरे, सत्या मांडले, राहूल मरकाम, भास्कर, सोनू नशीने, डागेश्वर जोशी, राजा पड़वार, शिवम देवांगन, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे!