सीएम योगी ने विभिन्न जिलों के 93 बीमार लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जिलों के 93 व्यक्तियों को एक करोड़ 22 लाख 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की

Update: 2019-01-03 11:39 GMT

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जिलों के 93 व्यक्तियों को एक करोड़ 22 लाख 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यहां बताया कि लाभार्थियों में जौनपुर जिले की श्रीमती सरस्वती देवी, मऊ के जहांगीर तथा प्रतापगढ़ के बृजेश यादव आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

उन्होंने बताया कि यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।

Tags:    

Similar News