योगी ने की मैनपुरी बस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की मदद की घोषणा 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक मदद देेने की घोषणा की है।

Update: 2018-06-13 11:13 GMT

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक मदद देेने की घोषणा की है। 

#UPCM श्री #YogiAdityanath ने मैनपुरी में हुई बस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 13, 2018


 

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों का समुचित इलाज कराने के भी निर्देश दिए हैं।

#UPCM श्री #YogiAdityanath ने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 13, 2018


 

#UPCM श्री #YogiAdityanath ने जनपद मैनपुरी में एक बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 13, 2018


 

योगी ने दुर्घटना में दिवंगत यात्रियों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।

गौरतलब है कि प्रदेश में मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार बस के पलटने से 16 लोगों की मृत्यु हो गई और 17 घायल हो गये।
 

Tags:    

Similar News