ईरानी हमले का जवाब देंगे : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है और इस हमले का जवाब देना उसके लिए जरूरी हो गया है;

Update: 2026-06-10 01:30 GMT

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिराया

  • ट्रंप का कड़ा रुख – अमेरिका देगा करारा जवाब
  • पायलट सुरक्षित, लेकिन हमले पर अमेरिका की चेतावनी
  • सोशल मीडिया पर ट्रंप का बयान हुआ वायरल

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है और इस हमले का जवाब देना उसके लिए जरूरी हो गया है।

श्री ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जारी एक पोस्ट में कहा कि उन्हें जानकारी दी गई है कि बीती रात ईरानियों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर निगरानी कर रहे हमारे एक अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया। हालांकि हेलिकॉप्टर के दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

श्री ट्रंप ने अपने बयान में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका को इस हमले का जवाब देना ही होगा।

Tags:    

Similar News