“अमेरिका-ईरान डील पर ट्रंप का दावा” : होर्मुज जलमार्ग खुलेगा सभी के लिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच एक अहम समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होंगे;
“ईरान अब परमाणु हथियार नहीं चाहता” : ट्रंप का बड़ा बयान
- “आज साइन होगी डील” : ट्रंप ने किया ऐलान
- “परमाणु हथियारों के खिलाफ दीवार” : ट्रंप का दावा समझौते पर
- “होर्मुज जलमार्ग से हटेगा संकट” : वैश्विक तेल आपूर्ति को राहत
वॉशिंगटन/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच एक अहम समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर होंगे। ट्रंप ने कहा कि जैसे ही यह डील साइन होगी, होर्मुज जलमार्ग तुरंत सभी के लिए खोल दिया जाएगा।
ट्रंप का बयान
ट्रंप ने लिखा कि ईरान अब परमाणु हथियार नहीं चाहता और न ही उसे किसी भी तरीके से मिलेगा - न खरीदकर, न बनाकर और न ही किसी अन्य माध्यम से। उन्होंने कहा कि यह समझौता परमाणु हथियारों के खिलाफ एक “दीवार” साबित होगा। ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इस बार किसी भी तरह का वित्तीय भुगतान नहीं होगा।
ट्रंप ने दावा किया कि समझौते के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सभी देशों के लिए खुल जाएगा। यह वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग है, जिसे ईरान ने बंद कर रखा था। उन्होंने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया गया है और बचे हुए पदार्थ को बाद में नष्ट किया जाएगा।
पाकिस्तान का बयान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि अगले 24 घंटों में शांति समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। उन्होंने अमेरिका और ईरान की प्रतिबद्धता की सराहना की और क्षेत्रीय देशों से मिले समर्थन का धन्यवाद किया।
ईरान का रुख
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बातचीत में प्रगति का संकेत दिया, लेकिन कहा कि मीडिया को अटकलों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी।