ट्रंप का धमाका: नाटो रिश्तों को बताया 'बेतुका'!
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ अमेरिका का संबंध "एकतरफा" है और ऐसे रिश्ते को बनाए रखना "बेतुका" है;
By : एजेंसी
Update: 2026-07-03 16:48 GMT
अमेरिका-नाटो टकराव: ट्रंप बोले, "वे हमारे लिए कभी खड़े नहीं हुए!"
- नाटो पर ट्रंप का वार: 'एकतरफा रिश्ते' को कहा बेकार
- ट्रुथ सोशल पर ट्रंप: नाटो को लेकर तीखी टिप्पणी
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ अमेरिका का संबंध "एकतरफा" है और ऐसे रिश्ते को बनाए रखना "बेतुका" है।
श्री ट्रंप ने गुरुवार को 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "यदि नाटो के साथ संबंध पारस्परिक नहीं हैं, तो अमेरिका के लिए इस तरह के एकतरफा रास्ते पर चलते रहना बेतुका है।"
उन्होंने लिखा, "वे हमारे लिए कभी खड़े नहीं हुए!!!" साथ ही बताया गया कि नाटो का 2026 शिखर सम्मेलन अगले सप्ताह तुर्की के अंकारा में आयोजित होगा।