हमलों में खाड़ी देशों की संलिप्तता के बारे में कोई जानकारी नहीं है: ईरान

मिस्र में ईरानी के राजनयिक मिशन के प्रमुख मोजतबा फेरदोसीपुर ने कहा् है कि ईरान के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि खाड़ी के देश इस्लामिक गणराज्य के क्षेत्र पर हुए हमलों में शामिल हैं

Update: 2026-04-06 04:55 GMT

खाड़ी देशों की संलिप्तता पर कोई जानकारी नहीं : ईरान

  • मिस्र में ईरानी राजनयिक ने दिए स्पष्ट संकेत
  • अमेरिका-इज़रायल हमलों पर ईरान का जवाबी हमला जारी

काहिरा। मिस्र में ईरानी के राजनयिक मिशन के प्रमुख मोजतबा फेरदोसीपुर ने कहा् है कि ईरान के पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि खाड़ी के देश इस्लामिक गणराज्य के क्षेत्र पर हुए हमलों में शामिल हैं।

श्री फेरदोसीपुर से जब पूछा गया कि क्या खाड़ी के देश ईरानी क्षेत्र पर हमलों में हिस्सा ले रहे है, तो उन्होंने कहा, " हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

गौरतलब है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में हमले शुरू किए थे। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई में इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।

Tags:    

Similar News