सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर धड़ से अलग महिला का सिर मिलने से सनसनी फैल गयी।

Update: 2020-05-26 13:05 GMT

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर धड़ से अलग महिला का सिर मिलने से सनसनी फैल गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया की चोपन क्षेत्र के कैम्हापान गांव में रेलवे ट्रैक पर महिला का क्षत विक्षत शव पड़ा होने की सूचना लोगो ने पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव की शिनाख्त कराई। उसकी शिनाख्त कैम्हापान गांव निवासी राजबली की पत्नी नन्हा (65) के रुप में की गयी।

मृतक के पति राजबली ने बताया कि नन्हा मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। चार दिन पहले घर से कहीं निकल गई थी और गांव में ही इधर उधर घुमा करती थी जिसकी खोजबीन की लेकिन पता नही चल सका था। सुबह एक व्यक्ति ने फोन करके बताया की नन्हा का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है जो किसी ट्रेन से कट गयी है।

शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News