लिच्छवी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला की हृदयगति रुकने से मृत्यु

दिल्ली-हावडा रेल मार्ग पर सीतामडी से दिल्ली आनंदविहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला की आज उत्तर प्रदेश में इटावा के पास हृदयगति रुकने से मृत्यु;

Update: 2019-09-01 17:01 GMT

इटावा। दिल्ली-हावडा रेल मार्ग पर सीतामडी से दिल्ली आनंदविहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला की आज उत्तर प्रदेश में इटावा के पास हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई । 

रेलवे सूत्रों के मुताबिक शनिवार रात बलिया के मलाफसैनपुर निवासी इन्द्रदेवी अपने पति नंदलाल के साथ सीतामडी से दिल्ली आनंदविहार जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस में सवार हुई थी।

आज ट्रेन जब इटावा स्टेशन के आगे बढ़ी तभी अचानक महिला की तबीयत खराब हो गई। कुछ देर बाद दिल का दौरा पड़ने से ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद सूचना मिलने पर ट्रेन को बलरई स्टेशन पर रुकवा कर शव उतार दिया गया । 

उन्होंने कहा कि बाद में परिजन उसके शव को लेकर सड़क मार्ग से बलिया रवाना हो गये।

Full View

Tags:    

Similar News