अवैध संबंध के शक में पत्नी और 2 बच्चे की हत्या
भानपुरी ! बस्तर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाटपाल के आश्रित ग्राम भुरसुंडी में आरोपी मंगलू राम मौर्य अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में रात्रि सोते समय तेज धार हत्यार से पत्नी और दो बच्चे को मौत के;
भानपुरी ! बस्तर चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाटपाल के आश्रित ग्राम भुरसुंडी में आरोपी मंगलू राम मौर्य अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में रात्रि सोते समय तेज धार हत्यार से पत्नी और दो बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फ रवरी को पति मंगलू राम मौर्य और अपनी पत्नी कनक मौर्य के साथ शाम के विवाद होने पर घर से निकल गया। रात्रि शराब पीकर घर में सब को सोने दिया। उसके बाद धारदार हथियार से अपनी पत्नी कनक मौर्य 40 वर्ष और सरिता 8 वर्ष व बसंती 7 वर्ष को धारदार हथियार से बेरहमी से तीनों को मारा, जिससे घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सुबह इस घटना के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर बस्तर पुलिस चौकी प्रभारी लखन पटेल पहुंच कर आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए मिट्टी तेल डालकर जलाने के फि राक में था। आरोपी मंगलू राम मौर्य के 6 लडक़ी हैं।